फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सहित आजाद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
आरएस पुरा से निर्दलीय प्रत्याशी भूषण डोगरा नामांकन पत्र भरते हुए
विज्ञापन
आरएस पुरा। डीडीसी चुनाव की चल रही नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को भाजपा सहित कई आजाद उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। आरएस पुरा से भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केे नेतृत्व में रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

रैली में जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री भूषण लाल डोगरा ने भी आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने रैली निकाली। आरएस पुरा से ही संसार चंद ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के तौर नामांकन पत्र दाखिल किया।
दूसरी ओर सुचेतगढ़ से दो आजाद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें तरनजीत सिहं टोनी व पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे। तरनजीत सिंह टोनी ने भी रैली निकाली।
विज्ञापन

------------
पंचायत सरवाल से दो सरपंच और तीन पंच पद के लिए नामांकन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल की पंचायत सरवाल में अंतिम चरण में होने वाले पंचायती उप चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने का दौर शुरू हो गया। यहां सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार बलविंद्र सिंह और सुखदेव सिंह ने नामांकन भरा। तो वहीं पंच पद के लिए तीन उम्मीदवार बंशी लाल, शालू देवी और निर्मला देवी ने भी नामांकन दाखिल किया। सनद रहे तहसील परगवाल की पंचायत सरवाल में किसी कारणवश पंचायती चुनाव नहीं हुये थे। मौजूदा समय पंचायत सरवाल के साथ।साथ पंचायत परगवाल लोअर की वार्ड नंबर-5 पर भी पंच उम्मीदवार का उपचुनाव है जो निशा कुमारी के चेयरमैन बन जाने के कारण से खाली पड़ा है।
-------------------
सरपंच सहित पंच ने नामांकन पत्र भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पंचायतों में रिक्त सरपंचों व पंचों के लिए किस्मत आजमा रहे लोगों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरे। ब्लॉक आरएस पुरा की पंचायत बड़ियाल ब्राह्मणा अपर से सरपंच पद के लिए बिन्नी शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ओम प्रकाश शर्मा, नायब सरपंच सतपाल शर्मा, कुंदन शर्मा, ओम प्रकाश रैणयाल सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। ब्लॉक सुचेतगढ़ की सतोवाली पंचायत की वार्ड-पांच से रीता कुमारी ने पंच पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस अवसर पर सरपंच बिना देवी, पंच प्रवीण सिंह पिंका ,नायब सरपंच कुलदीप सिंह कपा सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
----------------
सरपंच पद की दावेदारी के पांच ने किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया थाने के अंतर्गत पंचायत हल्का व्यासपुर प्रलाह में सरपंच की रिक्त पड़ी सीट के लिए शुक्रवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी के साथ ही सरपंच की दावेदारी के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
ब्लाक सुचेतगढ़ के अधीन इस पंचायत में शुक्रवार को पांच उम्मीदवारों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वही 28 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार को भी तीन से चार उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो सकता है।
वही इस पंचायत में दो चरणों में हुए चुनाव में लगातार एक ही व्यक्ति ने अपना परचम लहराया है। चूंकि अब वो ब्लॉक परिषद काउंसिल के पद पर विराजमान है। फिर भी उन्होंने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है, जिससे कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस बार मतदाता बदलाव के मूड में आ चुके हैं। बदलाव के लिए इस बार हर तबका अपने उम्मीदवार को खड़ा कर रहा है। शुक्रवार को राकेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, दर्शन लाल, शशि कुमार व सुखदेव राज ने परचा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें