भाजपा में शामिल पूर्व सरपंच का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना।
विजयपुर। नेशनल कांफ्रेंस का गढ़ माने जाने वाले गुड़ा सलाथिया के नेकां नेता व पूर्व सरपंच रमन सलाथिया कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रैना ने कहा कि नेकां, पीडीपी के देश विरोधी चेहरे से अब नकाब हट चुका है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग भाजपा का दामन थामेंगे। रमन सलाथिया ने बताया कि उन्होंने नेकां की देश विरोधी नीतिओ से तंग आकर उससे किनारा किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, जिला अध्यक्ष अमर सिंह आदि मौजूद रहे।