मीरा साहिब में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी में शामिल हुए लोग पूर्व मंत्री के साथ ।
मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की तरफ से क्षेत्र के गांव कुल्लियां में रविवार को आयोजित एक बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में लोग अन्य राजनीतिक दल छोड़कर पार्टी में शामिल हुए। जिनका पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मंजीत सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के कारण जम्मू-कश्मीर की पहचान खत्म हो चुकी है। पार्टी मांग करती है कि जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जो पार्टियों के नेता विवादित बयान दे रहे हैं वह केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं। उन्हें अपना वोट बैंक की राजनीति करते हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी एक लक्ष्य लेकर चल रही है। इसका लक्ष्य जम्मू-कश्मीर का विकास तथा राज्य का पूर्ण दर्जा दिलाना है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों का एक समान विकास हो। इसके लिए पार्टी कार्य कर रही है। आगे भी करती रहेगी।
इस अवसर पर पार्टी के युवा अध्यक्ष रकीक अहमद खान, वैभव मट्टू, जोगिंदर सिंह, सिकंदर भगत, जेपी सिंह, संसार चंद, सिकंदर सिंह चिब, पूर्व सरपंच स्वर्ण भगत, शम्मी चौधरी, शुभम कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।