नौशेरा में हुए कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
नौशेरा। नौशेरा-सुंदरबानी-कालाकोट भाजपा प्रभारी श्याम लाल शर्मा ने मंडल लबेड़ी का बुधवार को दौरा किया। युवा मोर्चा ने उनके स्वागत में सयोट पुल से बग्नोटी तक बाइक रैली निकाली। इसमें भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। बगनोटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शाम लाल शर्मा पूर्व मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने मंडल प्रधान, अध्यक्ष को सम्मानित किया। कहा कि जल्द से जल्द टीमें तैयार करें। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से जुटना होगा। कार्यक्रम में नरेंद्र शर्मा चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी, प्रीति गुप्ता प्रधान महिला मोर्चा, बालकृष्ण, श्याम मेहरा, महेंद्र पाल सूदन, रजत सिंह चिब, विशाल शर्मा, बलविंदर सिंह, अंकुश रैना, अमित सूदन, अमन रैना, रेशु रैना और शुभम लखनपाल, सूरज शर्मा, सौरव सूदन, अमन भारती, धीरज शर्मा, मोहिंदर पाल सूदन, लकी खजूरिया, रामपाल रैना आदि मौजूद रहे। संवाद