नौशेरा मे चीन के प्रधानमंत्री का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता।
नौशेरा। भाजपा ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति का पुतला भी जलाया गया। बुधवार को पार्षद अनु भसीन म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मुखर्जी चौक में चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर चीन के राष्ट्रपति पुतला जलाया। इस दौरान चीन के समान का बहिष्कार करो, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में पार्षद प्रीति गुप्ता, आशा देवी आदि शामिल रहे। संवाद