वर्चुअल रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।
मीरा साहिब। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से रविवार को वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। वर्चुअल रैली को सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर चंद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
बहादुर चंद ने कहा कि मोर्चा की रैली ऐतिहासिक रही है, क्योंकि इसे लाखों कार्यकर्ताओं ने सुना है। जिला प्रधान ने कहा कि वर्चुअल रैली से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के 6 वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुए कामों पर समीक्षा की और पार्टी अध्यक्ष की तरफ से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे पार्टी तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएं। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनकर, पार्टी के राज्य अध्यक्ष रवींद्र रैना, मोर्चा के राज्य अध्यक्ष भारत भूषण तथा प्रभारी प्रोफेसर गारू राम भगत, उप प्रधान सरपंच राजपाल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री राजेश विमल, विद्याय मोटन मनोहर लाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।