फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां नेता अली सागर को रिहा किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर को दस महीने बाद बुधवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत उनकी हिरासत को खत्म कर दिया था। अधिकारियों ने यहां कहा कि सागर को उप जेल में तब्दील किए गए एक सरकारी अतिथि गृह से रिहा किया गया। छह बार विधायक रह चुके सागर को पिछले साल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त कर विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें