फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने एसआरओ 202 हटने पर जताई खुशी

विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। भाजयुमो ने एसआरओ 202 हटने पर खुशी जताई है। भाजयुमो नेताओं ने इसके लिए पार्टी हाईकमान को भी धन्यवाद दिया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष हरीश भारती ने कहा कि उन्होंने युवाओं के हित में उल्लेखनीय प्रयास किया है। इससे युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। लंबे समय से जम्मू कश्मीर के युवा और इस नियम के तहत भर्ती हुए कर्मचारी इसे हटाने की मांग कर रहे थे। इस नियम के तहत जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी में स्थायी होने से पहले 5 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता था। अब वह बाध्यता नहीं होगी। प्रेसवार्ता में कुंदन लाल शर्मा, अमित गुप्ता, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें