ヤभाजपा महासचिव ने विकास कार्य का जायजा लियाᅠヤ
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। भाजपा के महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के साथ गांव कपा खा का मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बीजीएसबीयू विश्वविद्यालय के साथ डनिधार गांव में चंदन चौक को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण और ब्लैकटॉपिंग पर चल रहे काम का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों ने भी विबोध गुप्ता का स्वागत किया। संवाद