फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की इकाई ने पार्टी में नई जिम्मेदारी संभालने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
भाजपा की जिला इकाई द्वारा पार्टी में नई जिम्मेदारी संभालने वाले लोगों को किया सम्मानित
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से मंगलवार को एक कार्यक्रम किया गया। इसमें पार्टी में नई जिम्मेदारियां मिलने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। भाजपा के आरएस पुरा प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एससी मोर्चा के राज्य महासचिव बने धर्मेंद्र कुमार, राज्य सचिव बनी विद्या मोटन, एससी मोर्चा के प्रधान बहादुर लाल तथा एसटी मोर्चा के जिला प्रधान बने सरपंच लियाकत अली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी, पूर्व विधायक गारू राम भगत, राज्य प्रवक्ता देवराज शर्मा तथा जिला महासचिव आकाश चोपड़ा, सतीश भारती, अशोक चौधरी, बिशन चौधरी, एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी, गगन भाटिया, विकास डोगरा सरपंच बद्रीनाथ, पंच केवल शर्मा महिला मोर्चा की प्रधान प्रवीन कुमारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें