फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर भाजपा दो दिनों तक मनाएगी जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती को भाजपा दो दिनों तक मनाएगी। 22 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थलों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 23 सितंबर को जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में जश्न व पार्टी नेताओं के संबोधन के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जन आकांक्षाओं के तहत पहली बार घोषित हुए अवकाश को देखते हुए भाजपा ने बड़े पैमाने पर जश्न मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने की जन आकांक्षा को भाजपा ने पूरा किया है। महाराजा हरि सिंह राष्ट्र भक्त थे और उन्होंने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण विलय भारत के साथ किया था। देश भक्त महाराजा की जयंती भाजपा धूमधाम से दो दिन तक मनाएगी।
22 सितंबर को भाजयुमो की तरफ से महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 23 सितंबर को जम्मू में महाराजा हरि सिंह पार्क पर भाजपा मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें