जम्मू। संभाग के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत और अन्य कार्यों के चलते वीरवार को घंटों की बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान उक्त इलाकों में सप्लाई बंद रखी जाएगी।
मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल जम्मू के अनुसार 22 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठंडी, सुकराला, बगान, मछेड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती होगी। इसी दिन सढ बाग्गा और आसपास के इलाकों में भी सुबह 9 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसी तरह वीरवार को ही सुब 7 से दोपहर 12 बजे तक लाले दा बाग, लोअर मुट्ठी, लक्ष्मी बिहार, बलवंत बिहार, उदयवाला, आनंद नगर, नाचिल्लां, नागवनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप होगी। 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक झज्जर कोटली, डंसाल, जंद्राह, बाटल मनवाल, सुरईंसर, किशनपुर, मानसर और आसपास के इलाकों में कटौती रहेगी।
रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, वजारत रोड, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार, गुज्जर नगर, गुम्मट, ज्यूल का हिस्सा, विनायक और आसपास के इलाकों में 22 सितंबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी। इसी तरह शक्ति नगर, पटेल नगर, कैलाश नगर, कनाल रोड, राजपुरा, पीएचई, एजी कार्यालय, पालीटेक्नीक कालेज, बख्शीनगर, शिव नगर और साथ लगते इलाकों में वीरवार को सुबह 8 से 10 बजे तक कटौती होगी।