फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जम्मू-कश्मीर में जल्द शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान: रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा प्रदेश में जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। यह बात प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मुख्यालय में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार अपने आठ साल पूरे करने जा रही है। ऐसे में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और पार्टी के वरिष्ठ नेता सीधे लोगों के बीच जाएंगे। प्रधानमंत्री की अगुवाई में सरकार ने आठ साल में शानदार कार्य किया हैं। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचा है। ऐसे में जरूरी हैं कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और लोगों से संवाद करें। इस अवसर पर महासचिव सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी और मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें