फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में जीत पर झूमे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को मिली भारी बढ़त को देखते हुए पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओ ने पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होकर ढोल की थाप पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना जश्न में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व व चार राज्यों में भाजपा सरकारों के शानदार प्रदर्शन से फिर पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा यहां पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। कांग्रेस, नेकां और पीडीपी को जनता खारिज कर चुकी है। लोगों के भरोसे पर भाजपा खरा उतरने के लिए तैयार है। इसके मौके पर महासचिव डॉ. देवेंद्र मन्याल और एडवोकेट विबोध गुप्ता, प्रवक्ता बलवीर राम रतन और डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें