फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर बोले- गुपकार गठबंधन की असलियत जान चुके हैं लोग

Mon, 21 Dec 2020 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर शर्मा - फोटो : @mpjugalkishore
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रायपुर डोमना और नगरोटा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत गांव कींक और राब्ता का दौरा किया। उन्होंने पंचायत उप चुनाव में नव-निर्वाचित सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। इस दौरान शर्मा ने गुपकार गठबंधन पर निशाना साधा।

विज्ञापन


जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि भाजपा वंशवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करती है और भाजपा में आम आदमी भी पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए आगे आ सकता है। उन्होंने गुपकार गठबंधन पर भी निशान साधा, कहा- ये लोग राजनीतिक छलावा देने के लिए हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग इनकी असलीयत के बारे में जान चुके हैं, अब उनकी बातों में नहीं आने वाले। 

उन्होंने कहा कि गुपकार गठबंधन के लोग अगर लोगों के कल्याण और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए इतने इमानदार थे तो फिर पंचायत चुनावों का बहिष्कार क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें