फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. फारूक का दावा-कांग्रेस गुपकार गठबंधन का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस और गुपकार गठबंधन के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को दावा किया कि जिला विकास परिषद का चुनाव कांग्रेस भी गुपकार गठबंधन से मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस गुपकार गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने फारूक के दावे से इंकार किया है।
विज्ञापन

रघुनाथ बाजार जम्मू का दौरा कर रहे डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने रविवार को उनसे मुलाकात की और मिलकर चुनाव लड़ने पर बात हुई।
उन्होंने कहा, कांग्रेस और गुपकार गठबंधन के दलों में कोई मतभेद नहीं है। मिलजुलकर जिला विकास परिषद का चुनाव लड़ेंगे। वहीं डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बिहार विधानसभा चुनाव के अनुमानों पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब दस नवंबर को असली नतीजे घोषित होंगे तो वह इस पर बात करें। उन्होंने कहा, वह चाहते हैं कि श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आएं ताकि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
विज्ञापन

इस बयान के कोई मायने नहीं
वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा का कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला से केवल सद्भावना मुलाकात की। इस मुलाकात के कोई आधिकारिक या पार्टी आधार पर मायने नहीं हैं और न ही कोई आधिकारिक बयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें