फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कश्मीरी विस्थापितों के आंदोलन को समर्थन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जगती नगरोटा में मांगों को लेकर धरने पर बैठे कश्मीरी विस्थापितों के समर्थन में कांग्रेस भी उतर आई है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने बुधवार को जगती नगरोटा में आंदोलित कश्मीरी विस्थापितों से मुलाकात की।
विज्ञापन

मीर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हमेशा कश्मीरी विस्थापितों के लिए राहत, पुनर्वास और जरूरतों के अनुसार वापसी के लिए व्यापक योजनाएं तैयार की थीं। इसमें युवाओं के लिए रोजगार के पैकेज, जम्मू-कश्मीर में पारगमन आवास की सुविधा, जगती सैटेलाइट टाउनशिप, पुरखू, व नगरोटा आदि शामिल है, लेकिन भाजपा पीड़ित समुदाय को राहत देने में विफल रही है। उन्होंने आंदोलित लोगों से शांतिपूर्वक अपने मुद्दों को उठाने के साथ कोविड संकट को देखते हुए धरना स्थगित करने पर विचार करने को कहा। उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि उनकी पूर्व गठबंधन सरकार ने युवाओं के लिए राहत, कौशल और नौकरी के पैकेज बढ़ाए, लेकिन भाजपा ने झूठे वादे ही किए। इस दौरान शिव देव सिंह, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, ठाकुर मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। कश्मीरी विस्थापितों ने कहा कि वह मासिक राहत राशि में वृद्धि, विस्थापित परिवारों के लिए नौकरी के अवसर, सुरक्षा, गरिमा, सम्मान और सुरक्षित माहौल में कश्मीर लौटने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। सत्तापक्ष की तरफ से कोई नुमाइंदा उनकी बात सुनने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें