फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में 39.7, जम्मू में 3.8 मिमी बरसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर/जम्मू। प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। वीरवार को कश्मीर घाटी में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। गुरेज़ और सोनमर्ग के अलावा कुछ अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार सुबह तक 8:30 बजे तक श्रीनगर में 39.7 मिमी, काजीगुंड में 20.8 मिमी, पहलगाम में 19.3 मिमी, कुपवाड़ा में 21.0 मिमी, कोकरनाग में 31.6 मिमी, गुलमर्ग में 43.6 मिमी, जम्मू में 3.8 मिमी, बनिहाल में 21.8 मिमी, बटोत में 32.6 मिमी, कटड़ा में 16.2 मिमी, भद्रवाह में 43.2 मिमी और कठुआ में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

29 अप्रैल तक मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17. 2 एमएम रिकार्ड किया गया है। पहलगाम में सामान्य से करीब सात िउग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान 12. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुलमर्ग में सामान्य से करीब 7. 9 िउग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 5. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें