फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा पर गंभीरता नहीं दिखा रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में बुधवार को नेकां की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक सचिव देवीदयाल जोगी ने की। बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना। देवी दयाल जोगी ने कहा कि आर्थिक तंगी से कई विद्यार्थी स्कूल छोड़ चुके हैं। क्षेत्र के कई स्कूलों का बच्चों की कमी के चलते विलय कर दिया गया है। कई स्कूलों की इमारतें खाली हैं। इस तरफ सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का विकास मुफ्त राशन और दो हजार रुपये खाते में डालने से नहीं, अच्छी शिक्षा और चिकित्सा देने से होता है। खौड़ क्षेत्र में चिकित्सा और शिक्षा की हालत इतनी खराब है कि अस्पतालों में डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। स्कूलों के बच्चे परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं आने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में संदीप शर्मा, कुलदीप, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें