घगवाल। ब्लॉक के नारण पंचायत में ब्लॉक दिवस को लेकर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम रमकेश शर्मा को स्थानीय लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया। बिजली, पानी व मार्ग की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। स्थानीय लोगों ने कम वोल्टेज पानी की किल्लत पर भी बात रखी। क्षेत्र में नशे की हो रही बढ़ोतरी पर लोगों ने चिंता उजागर की। स्थानीय लोगों ने पशु चोरी एवं अपराध पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष विजय टंगोत्रा, सरपंच गीतांजली शर्मा के साथ अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। संवाद