फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने पर किया जाएगा प्रदर्शन

विज्ञापन
अखनूर में पूर्व मंत्री से मुलाकात करते विभिन्न प्रतिनिधि मंडल के लोग।
विज्ञापन
अखनूर। विधानसभा क्षेत्र अखनूर, छंब, नौशेरा व जम्मू नॉर्थ के विभिन्न मंडलों से आए शिष्टमंडलों ने पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से बुधवार को मुलाकात की। सदस्यों ने जम्मू-अखनूर सड़क के चौड़ीकरण में हो रही देरी से मुट्ठी से बावा तालाब तक अधिक खस्ता हालत होने से और पानी निकासी का समाधान न होने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। कहा अगर उनकी परेशानियों का जल्द समाधान नहीं निकला तो संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

शाम लाल शर्मा ने सभी को ध्यानपूर्वक सुना और संभागीय आयुक्त जम्मू व एसडीएम जम्मू नॉर्थ से बात कर शीघ्र इन समस्याओं का हल करने को कहा। संभागीय आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही अधिकारियों को मौके पर भेज कर सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे। अन्य ने भी जल शक्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, शिक्षा से संबंधित परेशानियों से अवगत करवाया। शिष्टमंडलों में बीडीसी चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा, सरपंच चुनी लाल, बलदेव राज, रमेश चंद्र, श्याम लाल, राकेश सिंह, सुभाष शर्मा, बावा काली, पंकज पाधा, किशोर शर्मा, दीपक शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें