फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंब ब्लॉक में एक माह बाद मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी 48 दिन से काम छोड़ो हड़ताल पर हैं। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत बनी हुई है। हर ओर हाहाकार है।
विज्ञापन

सुंब ब्लॉक के सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा, समलाह पंचायत के नायब सरपंच थोडू राम, पंच पोली देवी, आमली पंचायत के नायब सरपंच नरेश शर्मा आदि ने बताया कि जिले के ब्लॉक सुंब के पंचायत समलाह, पंचायत आमली, पंचायत सुंब के आसपास के गांवों में एक माह बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण पांच सौ रुपये खर्च कर एक टैंकर पानी ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग असमर्थ है। जब किसी अधिकारी को फोन करते हैं तो बह जवाब ही नहीं देते हैं। ऐसे में आम लोग कहां जाएं। इस बाबत उपायुक्त अनुराधा गुप्ता को भी कई बार अवगत कराया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोग पानी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी समस्या को उपराज्यपाल के नोटिस में भी लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें