फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में विकास हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने रविवार को पंचायत कठार के गांव धडा अरधान और गांव काह में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना। आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। उनका सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। क्षेत्र में आ रही बिजली पानी की समस्या, सड़कें, सिंचाई विभाग, बाढ़ नियंत्रण आदि से आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर रहना चाहिए। कुरीतियों से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से मंडल प्रधान डॉ. रामलाल, महामंत्री चंचल सिंह, उपाध्यक्ष बोधराज, सचिव परमानंद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम रतन, बूथ प्रधान संजय शर्मा, सरपंच तरलोचन दत, श्रीश्री 1008 महंत पवन स्वरूप महाराज, रवि, दर्शन, संजय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें