बाड़ी ब्राह्मणा में चल रहा भाजपा मंडल का प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद कार्यकर्ता।
अखनूर। पहाड़ी मंडल चौकी चौरा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसकी शुरुआत पूर्व विधायक कृष्ण लाल ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रशिक्षण में भाजपा का इतिहास बताया गया, भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल भगत, दिलजीत सिंह, जुगल डोगरा, मंडल अध्यक्ष बीडी शर्मा, बीडीसी चेयरमैन राहुल देव शर्मा, चौकी चौरा के प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा, जिला सचिव यशपाल शर्मा, अशोक कुमार, विशन लाल, मंडल चौकी चौरा की टीम के सदस्य भी उपस्थित थे। संवाद
-----------------
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
बड़ी ब्राह्मणा। भाजपा मंडल की तरफ से चल रहा प्रशिक्षण शिविर सोमवार को समाप्त हो गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। भाजपा संगठन के बारे में पूरी जानकारी, संगठन की उपलब्धियों को लेकर और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अलग-अलग विषयों पर जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में बाड़ी ब्राह्मणा मंडल की पूरी टीम अलग-अलग किस्म के मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संवाद