फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नेता अपराधियों को दे रहे पनाह

विज्ञापन
​​वजयपुर में बैठक को संबो​धत करते सरदार मंजीत सिंह।
विज्ञापन
विजयपुर। अपनी पार्टी के प्रांतीय प्रधान सरदार मंजीत सिंह की देखरेख में मंगलवार को विजयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चल रही परेशानियों को बताया। कहा कि सांबा जिले में अपराध बढ़ रहा है। पुलिस इसकी रोकथाम के लिए उपयुक्त प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रधान मनजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की चल रही परेशानी को हल कराया जाएगा। भाजपा अपराधियों को पनाह दे रही है, जिस कारण अपराध बढ़ रहा है। भाजपा नेता और कुछ मंत्री, सांसद उन्हें पनाह दे रहे हैं। सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल हो चुकी है। भाजपा के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध में बढ़ोतरी हुई है। अपराधी गरीब जनता पर हमला कर रहे हैं। इंसाफ के लिए थाने जाने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर कुछ लोगों ने पार्टी का दामन थामा, जिनका मंजीत सिंह ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें