फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर संशय बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जिन 9 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर बैठक की, व परिषद अधिकारी से भेंट कर उन्हें भी इस बारे में पूछा कि उन्होंने कैसे पार्षदों को खत भेजा है। वहीं असंतुष्ट पार्षदों का कहना है कि वह फ्लोर टेस्ट कराने के हक में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने वीरवार को बैठक कर अगली रणनीति पर चर्चा की है। उन्होंने कानूनी जानकारों से भी सलाह मशविरा किया। पार्षद महेश्वर राज ने कहा कि वह फ्लोर टेस्ट से क्यों डर रहे हैं। उन्हें सामना करना चाहिए। भाजपा सूत्रों के अनुसार जब नगर परिषद के चुनाव हुए तो बाबू तारा चंद व पवन कोहली आरक्षित सीट के दावेदार थे। पार्टी ने निर्णय लिया था कि पहले दो वर्ष पवन कोहली को अध्यक्ष बनाया जाएगा। बाद में बाबू तारा चंद को, लेकिन जब बाबू तारा चंद का समय आया तो उन्हें दर किनार कर दिया गया। इससे बाबू तारा चंद ने पार्टी प्रधान को अपना इस्तीफा भेज दिया। हालांकि अभी तक इस्तीफा स्वीकार नही किया गया है। असंतुष्ट पार्षद फ्लोर टेस्ट की मांग पर अड़े हैं।
वहीं भाजपा नेता फ्लोर टेस्ट से बचना चाहते हैं। उन्हें मालूम है कि फ्लोर टेस्ट उनके विरुद्ध जा सकता है। नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

-----
-पार्षदों के अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बारे में लोकल बॉडीज निदेशक को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही प्रस्ताव की कॉपी भी उन्हें भेज दी गई है। इस बारे में निदेशक की तरफ से जो निर्देश दिए जाएंगे अनुसार प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
-अमित चौधरी, ईओ, नगर परिषद, सांबा
-------
असंतुष्ट पार्षदों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को ईमेल से भेजी अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी
सांबा। नगर परिषद में अध्यक्ष को लेकर उठे बवाल पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को असंतुष्ट पार्षदों ने ईमेल से अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी भेज दी है। क्योंकि वह नगर परिषद कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्हें ईमेल से ही प्रति भेज दी गई है। वीरवार को भी दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा। असंतुष्ट पार्षद फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर ही चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें