अखनूर में डीडीसी भारत भूषण को ज्ञापन सौंपते लोग।
- फोटो : RSPURA
अखनूर। महाराजा गुलाब सिंह सेलिब्रेशन कमेटी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को चेयरमैन केपी सिंह की अगुवाई में डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण से उनके निवासी पर मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र में लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसमें क्षेत्र के वार मेमोरियल स्थान की स्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिल सके कि अपने देश की रक्षा करते किन जवानों ने बलिदान दिया।
क्षेत्र में सेना के अधीन आई भूमि का मुआवजा नहीं मिला है, हालांकि कई बार अवगत कराया भी गया। इसके बावजूद भी भूमि मालिकों को राशि नहीं मिली। उन्होंने बताया कि अखनूर-पुंछ को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, मगर फोरलेन में आने वाली भूमि की राशि अभी तक नहीं मिली है। चेयरमैन भारत भूषण ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में थोडू राम, प्रीतम लाल शर्मा, विजय सराफ, राम लाल भगत आदि शामिल थे। संवाद