फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियाकत अली बने जिला कमेटी के चेयरमैनृ5तेच8ृ

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बुधवार को गांव ओल्ड अगरा चक में कार्यक्रम का आयोजन कर सोसाइटी की जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें लियाकत अली को जिला अध्यक्ष तथा लियाकत हुसैन को तहसील प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नई कमेटी के गठन पर मौजूद लोगों ने सभी को बधाई दी। सोसाइटी संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बशीर अहमद मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कय्यूम सहित सोसाइटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बशीर अहमद ने कहा कि उनकी सोसायटी समाज के गरीब वर्ग के लोगों की बेहतरी तथा भलाई के लिए काम कर रही है। गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोसाइटी की तरफ से विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भी बनाए गए हैं, अगर आरएस पुरा क्षेत्र में भी उन्हें जमीन उपलब्ध होती है तो विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। सोसाइटी की तरफ से सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाया जा रहा है। इस मौके पर डिंपल कोतवाल, रानी देवी, नीतू मन्हास, फर्जीना कौसर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें