सैनिक समाजसभा खौड़ ने विजय दिवस मनाया
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ में बुधवार को विजय दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक समाज सभा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर शहीद अमर रहें, भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया। नायब सुबेदार गुलबदन सिंह, सुबेदार मेजर फरजूल सिंह भाऊ, कैप्टन पुरुषोत्तम सिंह, सुबेदार मेजर सुखदेव सिंह मनहास, कैप्टन सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद