बिश्नाह। नगर पालिका बिश्नाह में शुक्रवार को पार्षद रमेश लाल ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। तहसीलदार सोहन लाल राणा ने ईओ अजय सांगड़ा की मौजूदगी में पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कोरोना एसओपी का खास ख्याल रखा गया और एक दूसरे से दूरी बनाकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष बनने पर रमेश लाल ने कहा कि वह इस पद पर आसीन होकर कस्बे के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और कोरोना महामारी के दौरान कस्बे की जनता के साथ मिलकर इस बीमारी की रोकथाम हेतु मिलकर कार्य करेंगे। समारोह में पार्षद कुलबीर सिंह लंगेह, बलबीर कुमार, साहिल गुप्ता, सुरिंदर सिंह चिब, अजय कुमार नंदा, देव राज, डीडीसी सदस्य दर्मिन्दर कुमार, नपा अध्यक्ष राजन शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त शर्मा, गगन भाटिया, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।