बिश्नाह। तीन दिन कोरोना मामलों में थोड़ी राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर उपजिला अस्पताल की तरफ से किए गए रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव संख्या में बढ़ोतरी पाई गई। शुक्रवार को सभी केंद्रों में किए गए कुल 245 रैपिड टेस्ट में 30 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिनमें अरनिया के 37 टेस्ट में 13, पचैल में हुए 84 टेस्ट में 5, बिश्नाह में हुए 114 टेस्ट में 12, सलेहड़ केंद्र में हुए 37 टेस्ट मिलाकर कुल संख्या 30 रही। इसी तरह बिश्नाह के सभी केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 133 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। वहीं बिश्नाह उपजिला अस्पताल को प्रशासन द्वारा 18 वर्ष की उम्र के लोगों को इंजेक्शन लगाए जाने के लिए चुने जाने के बाद अब सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों को इंजेक्शन लगाए जाने का अनुमान है। संवाद