फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा पिट्ठू रेहड़ी फड़ी वालों के खाते में डाले जाएं पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के सांबा जिले के कार्यकारी प्रधान बबल गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार ने जो पांच किलो राशन मुफ्त देने की योजना बनाई गई है। हम उसका स्वागत करते हैं। सरकार हर एक घोड़ा पिट्ठू रेहड़ी फड़ी वालों के खाते में हजार रुपये डालने की बात कह रही है। उन्होंने कहां यह बहुत कम हैं। आज के समय में महंगाई बहुत है। इतने रुपये से गरीबों का चूल्हा नहीं जल सकता। वह यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि हर बीपीएल और एपीएल परिवार को, जिनका कुछ कारणों से राशन कार्ड नहीं बना है उनको राशन दिया जाए। हर रेहड़ी फड़ी और घोड़ा पिट्ठू वालों के खातों में पांच हजार रुपये डाला जाए ताकि इस कोरोना महामारी के समय बच्चों का पालन पोषण कर सकें। प्रेसवार्ता में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें