घगवाल। केंद्र सरकार की किसानों को आत्म निर्भर बनाने की योजना रंग ला रही है। सीमावर्ती तहसील राजपुरा में किसानों के लिए खोला गया सरकारी गेहूं खरीद केंद्र से किसान काफी खुश हैं। इन दिनों केंद्र पर किसानों की काफी भीड़ बनी हुई है। खरीद केंद्र के निकट ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी-लंबी लाईनें लगी हुई हैं।
सरकारी दाम 1975 रुपये है, जबकि व्यापारी 1700 रुपये क्विंटल से किसानों से खरीद रहे थे। यही नहीं किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए नुकसान नहीं उठाना पड़ रहा है। पहले व्यापारियों को फसल बेचने में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब ऐसा नहीं हैं, कृषि विभाग की पहल पर राजपुरा में खरीद केंद्र के खुलने से लोगों ने सरकार के कार्य का सराहा है। वहीं किसानों को उचित दाम भी मिल रहे हैं। धान की कीमत सीधे किसान के खाते में पहुंच रही है।
-----
कृषि विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर राजपुरा में गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग उठाई थी, जिस पर अमल भी हुआ व केंद्र खुल गया, जिससे किसान काफी खुश हैं।
-राधा कृष्ण, बीडीसी चेयरमैन, राजपुरा