फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग भाजपा की नीतियों से तंग: भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के लोग भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं और हर स्तर पर पीड़ित हैं। भाजपा ने जनादेश के साथ विश्वासघात करके सत्ता हासिल की है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने शनिवार को जम्मू शहरी क्षेत्र में चलाए सदस्यता अभियान के दौराना लगाया है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए जन एवं युवा विरोधी नीतियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है।
विज्ञापन

रमण भल्ला ने कहा कि लोगों ने अपनी जमीन और नौकरियों सहित अपनी पहचान खोई है। भाजपा का एकमात्र एजेंडा समाज में विभाजन और घृणा पैदा करना है। जम्मू के लोगों के सम्मान से समझौता किया गया है। कांग्रेस द्वारा अनुशंसित प्रति परिवार 30 लाख रुपये से इनकार करके भाजपा ने पीओजेके शरणार्थियों से धोखा किया है। इस दौरान शहरी प्रधान योगेश साहनी, मूला राम, मनमोहन सिंह, कांता भान, ठाकुर भलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें