फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व के बारे में न समझाएं महबूबा : रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने महबूबा मुफ्ती के भाजपा और आरएसएस पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों का समर्थन करने वाली महबूबा हमें हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बारे में न समझाएं। रैना का कहना है कि महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के मारे जाने पर दुख प्रकट करती हैं और पाकिस्तान और तालिबान के समर्थन में बातें करती हैं। देश तो क्या पूरे विश्व को महबूबा मुफ्ती के व्यवहार के बारे में जानकारी है। कश्मीर में तिरंगा झंडा लेकर चलने और भारत माता की जय कहने पर महबूबा नाराज हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें