फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल का प्रति कनाल छह हजार रुपये मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ ने प्रधान कैप्टन छज्जू राम की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक बैठक की। इसमें सभा के चेयरमैन सूबेदार मेजर फरजूल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई धान की फसल का किसानों को सौ प्रतिशत मुआवजा देने की मांग उठाई गई। पूर्व सैनिकों ने सरकार से किसानो को प्रति कनाल छह हजार रुपये देने की मांग की। बैठक में कंडी क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत, ज्यौड़ियां से पलांवाला तक सड़क का चौढ़ीकरण कर डबल लेन करने की भी मांग उठाई। उपजिले के सरकारी कार्यालयों में पूर्व सैनिकों की सुनवाई नहीं होने, खौड़ उपजिला अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिलने की समस्या भी बैठक में उठाई गई। चेयरमैन की तरफ से फैसला लिया गया कि जल्द ही समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एडीएम को दिया जाए। मौके पर सूबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें