फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने राहुल की वैष्णो देवी यात्रा पर की सियासत: रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कांग्रेस खासतौर से राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग को जानबूझकर सियासत का माध्यम बनाया। रैना ने कहा कि माता वैष्णो देवी मार्ग पर कांग्रेस के झंडों को उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ चलते नजर आए। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस और राहुल गांधी को माता वैष्णो देवी की यात्रा कर केवल राजनीति करनी थी। राहुल गांधी व उनके परिवार को हिंदुओं की धार्मिक गतिविधियों में रुचि नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार के शानदार कार्यों से राहुल गांधी व उनका परिवार मजबूर हो चुका है कि वह धार्मिक मार्ग का सहारा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें