ज्यौड़ियां। मनरेगा के तहत जिले में ग्रमीण विकास विभाग की तरफ से कराए गए विकास कार्यों की राशि जारी होने की उम्मीद जगी है। इसकी जानकारी डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने दी। उन्होंने बताया कि 2016 से 2018 तक ग्रामीण विकास विभाग के अधीन ठेकेदारों की तरफ से कराए विकास कार्यों की राशि अटकी हुई है। इसको जल्द जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने एक आर्डर जारी कर कहा है कि मनरेगा स्कीम के तहत ठेकेदारों की तरफ से कराए विकास कार्यों की देनदारी को जल्द जारी किया जा रहा है। उसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें ब्लाक विकास विभाग के अधिकारी तथा संबंधित विभाग के एई और अगर एई मौजूद नहीं है तो एईई शामिल रहेंगे और कमेटी में शामिल लोग (अधिकारी) ठेकेदारों की तरफ से कराए गए विकास कार्यों की जांच करेंगे और एक रूपरेखा तैयार कर उसके आधार पर राशि जारी की जाएगी, जिसमें विकास कार्यों की गुणवत्ता भी जांच की जाएगी।
बता दें कि डीडीसी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ बुधवार को भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर परगवाल दौरे पर थे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और भोजन ग्रहण किया।