संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस में कार्यरत डोडा के एक सिलेक्शन ग्रेड को एक वर्ष दो महीने तक अनुपस्थित रहने पर एसएसपी बेनाम तोश ने सेवा से हटा दिया है। पुलिस ने बताया कि डोडा के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) अमर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जो संवेदनशील डीपीएल मेन गेट पर गार्ड की ड्यूटी को छोड़ने के बाद अनधिकृत रूप से एक साल और दो महीने से अनुपस्थित था।
बर्खास्त सिलेक्शन ग्रेड ने 14 माह तक ड्यूटी पर वापस रिपोर्ट करने की जहमत न उठाने के बाद एसएसपी ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कर्मी को दो उपस्थिति नोटिस और अंतिम कारण बताओ नोटिस भेजा गया। संवेदनशील डीपीएल मेन गेट गार्ड संतरी ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, वैध कर्तव्यों से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और उपस्थिति नोटिस व कारण बताओ नोटिस का पालन न करने का दोषी पाया गया।