फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसओजी की तर्ज पर आतंकवाद से निपटने के लिए पुलिस की विशेष इकाइयां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी स्तर के अफसर को कमान, हर इकाई को डीएसपी लीड करेंगे
विज्ञापन

- चुनाव में आतंकी घटनाओं से निपटने में भी निभाएंगी अहम भूमिका
- एनएसजी के पूर्व डीजी नलिन प्रभात के जेकेपी का विशेष डीजी बनने के बाद फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा चुनाव के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जम्मू संभाग के आठ जिलों के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की तर्ज पर 19 विशेष आतंकवाद रोधी इकाइयां स्थापित की गई हैं, ताकि राजोरी-पुंछ से लेकर डोडा तक के जंगलों में छिपे आतंकियों का खात्मा किया जा सके। साथ ही विधानसभा चुनाव में आतंकी किसी भी तरह का खलल न डाल सकें। यह फैसला पूर्व एनएसजी प्रमुख नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर का विशेष डीजीपी नियुक्त करने के बाद किया गया है। हर एक इकाई को डीएसपी स्तर का अफसर लीड करेगा, जबकि हर जिले में बनाई गई इकाइयों की ओवरऑल कमान एसपी ऑपरेशन के हाथ में होगी।
जानकारी के अनुसार, इन इकाइयों को चलाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एसपी स्तर के आठ अफसरों को नियुक्त किया है, जो हर जिले की इकाई के मुख्यालय में रहेंगे। ये इकाइयां उन क्षेत्रों में तैनात रहेंगी, जहां आतंकवादियों की आवाजाही देखी जाती रही है। जैसे कठुआ जिले में मल्हार और बनी। जहां नौ जुलाई को मछेड़ी के पास बदनोता गांव में आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। इसमें पांच सैनिक बलिदान हो गए थे। रियासी जिले के पौनी-रनसू, माहोर, चसाना और गुलाबगढ़ क्षेत्रों के अलावा सीमावर्ती पुंछ जिले के बफलियाज-बेहरामगला, मंडी-लोरान और गुरसाई क्षेत्रों में एक-एक इकाई तैनात की जाएगी। नौ जून को रियासी में शिवखोड़ी से लौटे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसी तरह पुंछ जिले में मुगल रोड पर बफलियाज-बेहरामगला के निकट पड़ने वाले वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर आतंकवादी हमले हुए हैं। मंडी, लोरन और गुरसाईं के इलाके आतंकवादियों के पुराने घुसपैठ मार्गों पर पड़ते हैं, जो साब्जियां और मेंढर से नियंत्रण रेखा पार करने के बाद पुंछ-राजोर जिलों या कश्मीर घाटी की ओर बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर जिले के लट्टी और पंचैरी, डोडा जिले के देसा-कास्तीगढ़ और अस्सर, किश्तवाड़ जिले के दच्छन और द्राबशल्ला, राजोरी के कालाकोट व रामबन जिले के रामसू, चंदरकोट-बटोटे व संगलदान-धरमकुंड इलाकों में एक-एक यूनिट तैनात की जाएगी। कठुआ, सांबा, रामबन और उधमपुर जैसे जिलों में कोई विशेष ऑपरेशन ग्रुप नहीं था। यहां तक कि जम्मू, पुंछ और राजाेरी जैसे स्थानों पर जहां यह मौजूद था, वहां भी संबंधित जिलों के डीएसपी मुख्यालय के अधीन काम करने वाले केवल एक छोटा सा स्टाफ था।

नियुक्त किए गए एसपी ऑपरेशन
निसार अहमद : कठुआ, कंडी बॉर्डर
अफरोज अहमद : किश्तवाड़
मशकूर अहमद : रियासी, अरनास
चंद्रजीत सिंह : राजोरी, थन्नामंडी
सचिन गुप्ता : सुरनकोट, पुंछ
पृथपाल सिंह : डुडु, उधमपुर
ओमर इकबाल : अपर कठुआ
वजाहत हुसैन : बुद्धल, राजोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें