फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस व सुरक्षाबल अलर्ट, नदी-नालों को खंगाला

Tue, 02 Jul 2024 06:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले बई नाले में संदिग्ध दिखने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पुलिस व सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने बाले नदी-नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। क्षेत्र में एंटी टनल व ड्रोन ड्राॅपिंग को लेकर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। बता दें कि चार दिन पहले बई नाले में दो संंदिग्ध देखे गए थे, जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कि चार दिन पहले बई नाले में एक दुकानदार ने दो लोगों को हथियारों के साथ देखा था, इसको लेकर सांबा व कठुआ पुलिस सहित बीएसएफ के जवानों ने सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया। हालांकि सुरक्षा बलों को कुछ हासिल नही हुआ। रक्षा सूत्रों के अनुसार बई नाला घुसपैठ का पुराना मार्ग रहा है। सूत्रों की मानें तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सैडा सोहाल में मारे गए दो आतंकवादी इसी मार्ग से गुजरे थे। इसको देखते हुए अब पुलिस व सुरक्षा बल नदी नालों को खंगालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें