सांबा। पुलिस ने सोमवार को रामगढ़ थाने में दर्ज अपहरण के मामले में एक नाबालिग बच्ची को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी स्कूल गई, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशा नंद की देखरेख में पुलिस ने बच्ची को कठुआ से बरामद कर लिया है। बच्ची को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माता-पिता को सौंप दिया गया। संवाद