बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-8 में मुल्क राज कॉलोनी के नामकरण को लेकर स्थानीय लोग समर्थन में आए हैं। सोमवार को उनके द्वारा म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष बचन लाल, अधिशासी अधिकारी जोधराज को ज्ञापन सौंपा है। इसमें काफी लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि मुल्क राज जाने-माने व्यक्ति थे। वर्ष 1970 में वह सेना में शामिल हुए, और 21 साल तक सेवाएं दीं। उन्होंने 1971 के युद्ध में भाग लिया और 1991 में सेवानिवृत्त हुए। उसके बाद उन्होंने सारा जीवन लोगों की सेवा में लगाया। वह डोलिया क्षेत्र में डोगरा सदर सभा के प्रधान भी रहे और और धोलिया वेलफेयर कमेटी का गठन भी किया। लोगों ने बताया कि उनके द्वारा समाज में उनके द्वारा किए हुए कार्य आज भी याद हैं। इसलिए वार्ड-8 में नवनिर्मित कॉलोनी को मुल्क राज कॉलोनी के नामकरण से रखा गया है। इसके लिए स्थानीय लोगों को गर्व है।
पार्षद विमला देवी ने मासिक बैठक में आपत्ति जताई थी। इसी संदर्भ में उन्होंने उपायुक्त से भी अनुरोध किया कि इस कॉलोनी के नामकरण को लेकर वह हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि मुल्क राज कॉलोनी का वार्ड नंबर-8 में नाम रखना किसी प्रकार का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कमेटी के कार्यों की अनदेखी को लेकर निंदा की थी।
------
किसी भी जगह या कॉलोनी का नाम लोगों द्वारा रखा जाता है। इसमें कमेटी का कोई रोल नहीं। वार्ड-8 के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को दफ्तर आया, उन्होंने एक अर्जी सौंपी, जिसमें कहा गया है कि वह कॉलोनी के नामकरण को लेकर काफी खुश हैं। इसके लिए किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
-जोधराज, अधिशासी अधिकारी, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा