सांबा। पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पांच मवेशियों को तस्करों के चंगुल से बचाया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने टपयाल हाइवे पर वाहन जांच को लेकर ड्यूटी के दौरान कठुआ की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप पंजीकरण (जेके19ए-3171) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान अंदर 5 गोवंश लदे हुए मिले। सभी गोवंश को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।पुलिस थाना घगवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद