फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली के खंभे से टकराई यात्री बस, रात भर बिजली रही गुल

Sun, 19 May 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जतवाल में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात को जम्मू से पठानकोट जा रही एक यात्री बस खंभे से टकरा गई। इस कारण बिजली के तार टूटने से गांव की बिजली गुल हो गई। हालांकि यात्री बस में सवार यात्री सकुशल रहे।
विज्ञापन

जतवाल गांव के घनश्याम व सुनील शर्मा ने बताया कि रात के समय स्लीपर यात्री बस (एचआर 38वाईजेड, 272) बिजली के खंबे से टकराने के कारण गांव की बिजली गुल हो गई। इससे स्थानीय लोग परेशान रहे। गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे बिजली के बिना परेशान रहे। रात एक बजे के करीब यह हादसा पेश आया है। उन्होंने मांग की है कि जल्दी इस वाहन को खंभे से हटाकर खंबे को ठीक किया जाए और गांव के लोगों को बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें