फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिद्दड़ा के रगूरा इलाके में नशे के हाटस्पॉट स्थलों पर पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ट्रैक पर है
विज्ञापन

जम्मू। नशे के हाटस्पॉट इलाकों में पुलिस की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। शनिवार को जम्मू पुलिस ने सिद्दड़ा के रगूरा इलाके में दबिश दी। इस क्षेत्र से नशा तस्करी व सेवन के आए दिन मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए एसपी साउथ, एसपी ईस्ट के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों के साथ इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उन सभी संभावित क्षेत्रों को खंगाला गया जहां स्थानीय लोगों द्वारा नशे से जुड़े कारोबार होने की आशंका जताई गई थी। रगूरा में खाली पड़े प्लॉट साहित्य अन्य सुनसान स्थान पर भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग देने का आह्वान भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें