फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्रेटा से भिड़ंत के बाद मेटाडोर खंभे से टकराकर पलटी<bha>;</bha> एक छात्रा की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुंजवानी में बाटा शोरूम के पास सुबह साढ़े सात बजे हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

- छात्रा बोली-टक्कर होते ही हम अपनी सीटों से उछल कर सामने वाली खिड़की से बाहर गिरे
- मेटाडोर की गति काफी तेज थी, टक्कर के बाद क्रेटा व मेटाडोर दोनों के पहिये निकल गए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के कुंजवानी क्षेत्र (बाटा शोरूम के पास) में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही क्रेटा से टकराई इसके बाद सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बाड़ी ब्राह्मणा से सतवारी की तरफ आ रही मेटाडोर की गति काफी तेज थी। कुंजवानी में बाटा शोरूम के पास मेटाडोर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही क्रेटा से जा टकराई इसके बाद सड़क किनारे खंभे से टकरा कर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और मेटाडोर के पहिये निकल गए। हादसे के समय मेटाडोर में कुल 10 यात्री सवार थे। इसमें 17 साल की 12वीं कक्षा की छात्रा सुरभि कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मेटाडोर में ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

मृतक सुरभि गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सतवारी की छात्रा थी। सड़क हादसे में घायल हुई एक अन्य छात्रा सरिता ने कहा कि मेटाडोर में लोग तो ज्यादा नहीं थे, लेकिन रफ्तार काफी तेज थी। मेटाडोर व क्रेटा की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हम अपनी सीटों से उछल कर सामने वाली खिड़की से बाहर गिर गए।
हादसे की सूचना पाकर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) व अस्पताल जम्मू पहुंच गए। उन्होंने विद्यार्थियों के परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। गंग्याल पुलिस ने मेटाडोर चालक राजिंदर सिंह निवासी उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे भी मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस के तहत 281,115,106 के तहत केस दर्ज किया है।
ये लोग हुए घायल
घायलों में सानिया (16) निवासी कुंजवानी, गौतम शर्मा (25) निवासी चट्ठा, अकेश मोहन (39) अफगान मोहल्ला पंजतर्थी, मुस्कान शर्मा (16) निवासी रतनू चक, सरिता (16) निवासी धनसार बाड़ी ब्राह्मणा, निशा (16) निवासी झारखंड वर्तमान में ध्यानसर बाड़ी ब्राह्मणा, सुमित कुमार (16) निवासी डोडा वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा व शिवानी (14) निवासी कुंजवानी शामिल हैं।
-
बाय पापा मैं स्कूल जा रही हूं... थे सुरिभ के आखिरी शब्द
जम्मू। कुंजवानी सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 12वीं कक्षा की सुरभि गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सतवारी में पढ़ती थी। स्कूल के लिए घर से निकलने से पहले बाय पापा मैं स्कूल जा रही हूं....उसके आखिरी शब्द थे।
रोज की तरह वह शनिवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन परिवार ये पता नहीं था वह कभी वापस नहीं आएगी। पिता अशोक कुमार ने कहा कि बेटी के जाने के कुछ समय बाद उन्हें फोन आया कि सुरभि का एक्सीडेंट हो गया है। वह सबसे पहले स्कूल गए लेकिन वहां सुरभि नहीं पहुंची थी। स्कूल से जीएमसी पहुंचा तो डॉक्टर से पता चला की मेरी सुरभि इस दुनिया में नहीं रही।
अध्यापक बनना चाहती थी : उन्होंने कहा कि सुरिभ उनकी इकलौती बेटी थी, चोटें आई होती तो उसका इलाज करवा लेते, लेकिन भगवान ने उसे मुझ से छीन लिया। उन्होंने कहा कि सुरभि अध्यापक बनना चाहती थी। 12वीं के बाद पाॅलिटेक्निक से पढ़ाई करना चाहती थी। मैं प्यार से उसे कालू बुलाता था, लेकिन आज आवाज देने के बाद भी कालू उठ नहीं रही। सुरभि को लेकर माता-पिता ने किसी सपने संजोये थे, जो अधूरे ही रह गए। ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू में हुए प्रमुख सड़क हादसे
-जुलाई 2024 में अखनूर कस्बे के सुंदरबनी रोड पर गांव टांडा के पास तेज रफ्तार ओवरलोड मेटाडोर पलटी। हादसे में 35 यात्री घायल हो गए।

-जून 2024 में जम्मू के खौड़ इलाके में मेटाडोर पलटी, 10 यात्री घायल हुए।
-मार्च 2024 में आरएस पुरा सड़क मार्ग पर गांव सिंबल कैंप के नजदीक एक मेटाडोर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर घायल हुए।
-फरवरी 2024 में सिद्दड़ा हाईवे पर एक मेटाडोर पलटी। इसमें नौ लोगों घायल हो गए थे।
-जुलाई 2023 में अखनूर रोड पर मेटाडोर पलटी। 12 यात्री घायल हुए।


कब-कब क्या-क्या हुआ

- सुबह 7:15 बजे : बाड़ी ब्राह्मणा से मेटाडोर सतवारी की तरफ आ रही थी।
- 7:30 बजे : कुंजवानी में मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई।
- 7: 35 बजे : पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
-8:20 बजे घायलों को एंबुलेंस जीएमसी पहुंची और उनका उपचार शुरू हुआ।


स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक भी अस्पताल पहुंचे
सुरभि कुमारी आर्ट्स संकाय की छात्रा थी। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक अशोक शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू जगदीप पाधा और स्कूल के प्रिंसिपल सुरजीत सिंह जीएमसी जम्मू पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घायल बच्चों से बातचीत की और मृतक के परिवार सदस्य से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें