फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के हाॅटस्पाॅट इलाकों में दबिश, न कुछ मिला न कोई पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हेरोइन के हाॅटस्पाॅट बन चुके शहर के कई इलाकों में पुलिस ने रविवार को दबिश दी लेकिन पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ा। हालांकि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूर की गई।
विज्ञापन

डीएसपी जहीर अब्बास और बख्शी नगर थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिस ने पलौड़ा, ट्यूबवेल के पास, रेशम घर क्षेत्र में ट्यूबवेल के पास, मनोरोग अस्पताल क्षेत्र, शिव नगर क्षेत्र, कामधेनु फ्लैट्स क्षेत्र, शक्ति नगर खिलौने क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नशेड़ियों एवं तस्करों की पहचान की गई, लेकिन इनको गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस को छापे में हेरोइन भी बरामद नहीं हुई। पूछताछ के लिए जरूर कुछ लोग हिरासत में लिए गए। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने शहर के गांधी नगर सब डिविजन में दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें