फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले में नशे के छह हाॅटस्पॉट स्थानों पर पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले और शहर में नशे के हाॅट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की ओर से औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले में नशे के हॉट स्पॉट छह स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने सिकंदरपुर कोठी, राजीव नगर, वाल्मीकि काॅलोनी, असराराबाद, गोल गुजराल इलाकाें में छापा मारा। एसपी साउथ के नेतृत्व में गांधीनगर पुलिस की एक टीम ने वाल्मीकि कॉलोनी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की गई। वाल्मीकि कॉलोनी में दबिश के दौरान स्थानीय लोग और पुलिस के बीच बहस भी हुई। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस की पकड़ में वो लोग नहीं जो नशे के सौदागर हैं सिर्फ गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस की टीम वाल्मीकि कॉलोनी के एक-एक घर व गलियों में निरीक्षण करती दिखी। इस दौरान लोगों से नशे का सेवन व इसका कारोबार करने वालों का नाम पुलिस से साझा करने को कहा गया। एसपी साउथ अजय शर्मा ने कहा कि यह नियमित निरीक्षण है। जिले में विभिन्न इलाकों में नशे के हाॅट स्पाॅट चिन्हित किए गए हैं। ऐसे इलाकों में पुलिस निरीक्षण करती है ताकि नशा का सेवन व कारोबार करने वालों पकड़ा जा सके। साथ ही नशे का सेवन करने वालों की संख्या कमी हो। इस दौरान उन लोगों को पुलिस ने थाने में बुलाया जिनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत पहले से केस दर्ज हैं। इस के साथ ही सिद्दड़ा के असराराबाद, गोल गुजराल व राजीव नगर में भी पुलिस ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नाके से भागे की कोशिश, हेरोइन के साथ काबू
जम्मू। नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए अखनूर पुलिस ने 3.4 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान साहिल सिंह उर्फ छोटू निवासी कारंगी तहसील अखनूर के रूप में हुई है। अखनूर पुलिस ने अखनूर के पुराने पुल पर एक नियमित नाका लगाया था। इस दौरान जम्मू से अखनूर की तरफ जा रहे बाइक सवार साहिल ने नाका से भागने की कोशिश की। इस दौरान नाका पर मौजूद जवानों से उसे रोका। उसकी जांच की उससे 3.4 ग्राम हेरोइन मिली। इस संबंध में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें