फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्क्रीनिंग में उच्च रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित मिले सफाई कर्मी

विज्ञापन
सेंट जान कैथो​लिक चर्चा बख्शीनगर में शनिवार को  सफाई कर्मियों के लिए स्क्रीनिंग व जागरूकता शिवि
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी जम्मू और नगर निगम जम्मू के सहयोग से शनिवार को सेंट जान कैथोलिक चर्चा बख्शी नगर में लगाए गए स्क्रीनिंग व जागरूकता शिविर में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई। कर्मियों के हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), मधुमेह, मोटापा और सामान्य कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें कई कर्मी हाईपरटेंशन, मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

राज्य कैंसर संस्थान जम्मू के सामान्य मेडिसिन विभाग के प्रिवेंटिव अनकोलाजी यूनिट की ओर से कैंसर और अन्य रोगों से जुड़े जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। डाक्टरों की टीम में डा. भावना लंगर, डा. कामना सिंह, डा. तसविंदर, डा. नाहिदा, डा. साक्षी, डा. इमरान, डा. जाहिद, डा. तसलीम, डा. आमनी, डा. हीमाल और डा. राकेश ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें